क्वांटम संख्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्वांटम संख्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

क्वांटम संख्या

 प्रश्नः रसायन विज्ञान किसे कहते हैं ?

रसायन विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है जिसमें द्रव्य के संघटन गुणों संरचना तथा उन क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। जिनमें पदार्थों के संगठनों तथा संरचना में परिवर्तन होता है।

प्रश्न: द्रव्य किसे कहते हैं?

 द्रव्य वह है जो स्थान घेरता है तथा जिसमें भार होता है।
 जैसे मेज, कुर्सी, पेंसिल।
    जितनी भी हम वस्तुएं देखते हैं यह सभी द्रव्य हैं।

 द्रव्य के प्रकार
प्रश्न: द्रव्य कितने प्रकार का होता है?
 द्रव्य भौतिक अवस्था के आधार पर तीन प्रकार का होता है-ठोस, द्रव तथा गैस।
     जबकि रासायनिक संगठन के आधार पर द्रव्य दो भागों में बांटा जाता है- शुद्ध पदार्थ तथा मिश्रित पदार्थ।

प्रश्न:  मिश्रित पदार्थ क्या होते हैं?
दो अथवा दो से अधिक वस्तुओं को किसी भी अनुपात में मिला देने से द्रव्य मिश्रण कहलाते हैं।
इनके संगठन निश्चित नहीं होते तथा उनके गुण मिश्रण के अभियोग के गुणों का मिश्रण होते हैं- जैसे नमक और जल का मिश्रण।
 मिश्रण दो प्रकार के होते हैं शुद्ध तथा अशुद्ध।

प्रश्न: इलेक्ट्रॉनिक मेघ धारणा क्या है?
 हाइड्रोजन परमाणु की इलेक्ट्रान मेघ धारणा- हाइड्रोजन परमाणु में एक प्रोटॉन तथा एक इलेक्ट्रान होता है। प्रोटॉन परमाणु के नाभिक तथा इलेक्ट्रॉन ऋण आवेश के रूप में नाभि के चारो ओर तीन विमाओं में विसरित रहता है। इस ऋण आवेशित इलेक्ट्रान अभ्र का घनत्व इलेक्ट्रान के पाए जाने की प्रायिकता वाले क्षेत्र में अधिक होता है।
 आधुनिक विचारों के अनुसार नाभिक के चारो ओर स्पष्ट वृत्तीय कक्षाएं नहीं है किंतु अभ्र हैं। परमाणु में नाभिक के चारो ओर आकाश के त्रिविम क्षेत्र में पाए जाने की प्रायिकता अधिकतम होती है, कक्षक कहलाते हैं।

प्रश्न: हाइजेनबर्ग के अनिश्चितता के सिद्धांत की संक्षेप में व्याख्या कीजिए अथवा हाइजेनबर्ग के अनिश्चितता के नियम को परिभाषित कीजिए?

 हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता का सिद्धांत- सिद्धांत के अनुसार किसी अत्यंत सूक्ष्म  गतिशील कण की स्थिति तथा वेग  दोनों का एक साथ यथार्थ निर्धारण करना संभव नहीं है।



प्रश्न: क्वांटम संख्या क्या है उनके नाम तथा संकेत लिखिए?
        जिन संख्याओं द्वारा परमाणु में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा तथा स्थित का वर्णन किया जाता है, उन्हें क्वांटम संख्याएं कहते हैं। ये चार प्रकार की होती हैं।
1. मुख्य क्वांटम संख्या
2. द्विगंशी क्वांटम संख्या
3. चुंबकीय क्वांटम संख्या
4. चक्रण क्वांटम संख्या

मुख्य क्वांटम संख्या: मुख्य क्वांटम संख्या इलेक्ट्रॉनों के मुख्य ऊर्जा स्तर को प्रदर्शित करती है।
n=1, 2, 3, 4, ....

द्विगंशी क्वांटम संख्या इलेक्ट्रॉनों के उप ऊर्जा स्तर को प्रदर्शित करती है। इसके मान मुख्य क्वांटम संख्या के मान पर निर्भर करते हैं।
यदि n = 1 तो l = 0 , यदि n = 2 तो l = 0 और 1, यदि n = 3 तो l = 0, 1, 2.

 चुंबकीय क्वांटम संख्या: चुंबकीय क्वांटम संख्या उप ऊर्जा स्तरों के कक्षकों को प्रदर्शित करती है।
  m के संभावित मान +l से - l अथवा - l से +l तक होते हैं। l के दिए गए मान के लिए m के कुल मान (2l+1) होते हैं ।उदाहरणार्थ यदि एल = 3 है तो एम = - 3, - 2, -1, 0, +1,  +2, +3